दो दिवसीय विचार गोष्ठी का किया आयोजन

 


            शाहिद सिद्दीकी,,,,
कानपुर नगर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कल्याण मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे की अध्यक्षता में दो दिवसीय विचार गोष्ठी का समापन हुआ। जानकारी देते हुए सीमा दुबे ने बताया कि एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसका आज समापन समापन किया गया है। आज विचार गोष्ठी में सीमा दुबे ने पंडित दीनदयाल को दलित शोषित और वंचित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने वाला विचारक बताया। राष्ट्र को अपना धर्म मानने वाले पंडित दीनदयाल जी ने कहा था। कि वह लोग जिनके सामने रोजी-रोटी का सवाल है। जिनके पास ना तो तन ढकने के लिए कपड़ा है। ना रहने के लिए मकान है। उन करोड़ों लोगों को सुखी और संपन्न बनाना हमारा लक्ष्य है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य रुप से उपस्थित सीमा दुबे, अनिल दीक्षित, राजेश सेंगर, महेश तिवारी, बड़े चंदेल, लीलावती, सीमा, देवेश आदि लोग मौजूद रहे।