अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से होगा देश के युवाओं में संस्कारों का निर्माण


             नासिर आजाद,.
कानपुर में चल रहे है पं देवकीनंदन ठाकुर के दूसरे दिन की कथा में कानपुर बुंदेलखंड के बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे पहुंचे और पं देवकीनंदन ठाकुर का श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु संकल्पित श्रीराम कथा के लिए धन्यवाद किया। महाराज जी ने अपनी कथा के शुरूआत से पहले समिती के लोगों और कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि अगर समिति के लोग और कार्यकर्ताएं रात-दिन कड़ी मेहनत न करते तो ये कार्य कभी सफल न हो पाता। इसके बाद कथा का शुभ आरंभ भगवान राम का गुणगान करते हुए किया और बताया कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर आखिर क्यों बनना चाहिए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में इसलिए बनना चाहिए क्योंकि भगवान राम जैसा आदर्श पुरूष, पुत्र, पति, मित्र, कोई नही है। यहां तक की उन जैसा आदर्श शत्रु भी कोई नहीं हो सकता। क्योंकि वे ऐसे महान पुरूष हैं जो अपने शत्रुओं पर भी दया करते हैं। उनके पास अगर रावण का भाई भी शरण ले लें तो वो उन्हें भी अपने भाई जैसा समझ लेते हैं और उनकी रक्षा करते हैं उन जैसा प्रीत करने वाला, रिश्ते निभाने वाला, धैर्यवान, बलवान, बुद्धीमान, नीती कुशल यहां तक की धर्मात्मा और कोई नहीं है। क्योंकि जो सबका आदर करता हो, सबका सम्मान करता हो, सबका सत्कार करता हो। ऐसे भगवान के लिए मंदिर का निर्माण अवश्य होना चाहिए सर्वशास्त्रों के ज्ञाता उन जैसा कोई नहीं हैं। अगर कोई उनके गुणों व्याख्यान करना चाहे भी तो भी नहीं कर सकता। क्योंकि राम अनंत है उनके गुणों की कोई सीमा नहीं है। इस धरती में भगवान राम ने एक आदर्श मानव का चरित्र जीवन जीया है।लोगों को भी उन्होंने एक आदर्श मानव बनने की सीख भी दी है उपदेश देने वाले दुनिया में बहुत मिलते हैं। सुबह टीवी खोलो कई प्रवचन करने वाले दिख जाते हैं। लेकिन जो अपने चरित्र से उपदेश दें, वाणी से नहीं अपितु अपने कर्म से उपदेश देने वाला राम जैसा गुण किसी और में नहीं है। वो मानवो सर्वोक्षेष्ठ हैं। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने भाईयों और प्रजा से ही नहीं बल्कि अपनी सौतेली मां से भी इतना प्रेम किया जितना आज का पुरूष नहीं कर सकता। ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम का मंदिर अयोध्या में अवश्य बनना चाहिए। मंदिर निर्माण से देश के युवाओं में संस्कारों का भी निर्माण होगा हमें और आपको अपने प्रभु हमेशा विश्वास करना चाहिए। जो इंसान सच्चे मन से चाहता है प्रार्थना करता है वो उसे अवश्य प्राप्त होता है। चाहे वो वस्तु हो या व्यक्ति। हम सभी भारतीय को अयोध्या में राम मंदिर की चाहत होना चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि इस कार्तिक मास में राम कथा का सुनने का जो भी हमें फल मिले वो सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर के रूप में हमें प्राप्त हो उन्होंने कहा कि आपका संग, शब्द और दृश्य यदि सही हो तो आपका कल्याण होना निश्चित है। भारत की बेटियों में ये संस्कार कूट कूट कर भरे हुए हैं। अगर बेटी अच्छा करें तो दो परिवारों का नाम रोशन होता है अगर बुरा करें तो दो परिवारों का नाम खराब होता है मेरे देश की सभी बेटियां खुश रहें यही मेरी प्रार्थना है। इसके लिए सभी माताओं को अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार देने होंगे। सभी बच्चों को विशेष तौर पर बेटियों को स्कूल और कॉलेज में संभल कर रहना चाहिए। आजकल के स्कूल और कॉलेज में अच्छे संस्कार नहीं मिल रहे है। संस्कार प्राप्त ककरने के लिए प्रतिदिन घर मे रामायण का पाठ करना चाहिए, रामायण हमारे चरित्र का निर्माण करती है। जिसके घर मे प्रतिदिन अयोध्याकांड का पाठ होता हो उस घर मे कभी भी क्लेश नही होगा। 
क्लेश क्यों होता है घर मे क्योंकि सुबह उठते ही जब घर मे अश्लील गाने बजेंगे और लड़ाई वाली फिल्म देखेंगे तो क्लेश होना निश्चित है। जैसा संग वैसा ढंग।
आज कार्यक्रम में सर्व श्री वीरेंद्र गुप्ता विपिन बाजपेई सतीश गुप्ता शिव शरण वर्मा राम गोपाल बांग्ला सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी निरंकार गुप्ता मंजू शुक्ला डॉक्टर यू पी सिंह नीलम सिंह प्रभा शंकर वर्मा राम विनय यादव माया सिंह अजय मिश्रा अनिल श्रीवास्तव विमला दीक्षित राजेश गुप्ता संजीव मंडल संजीव पटेल पूनम पांडे अनुज अवस्थी किरण तिवारी आभा गुप्ता सुमन गुप्ता प्रीति मिश्रा रविंद्र यादव आदि समस्त समिति के सदस्य उपस्थित रहे।