इटली के लोगों ने सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चों व संस्था स्टाफ को बाटे गर्म स्वेटर व शॉल                                  


                        



         नासिर आजाद, दैनिक विशाल प्रदेश
 कानपुर सुभाष चिल्ड्रन होम में रहने वाले अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के बीच में आज इटली के मूल निवासी एवं दंपति लोंगोबारडो लूका व श्री मती बरनोको मड़डालेना ने बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटी और अपने प्यार का इजहार किया उन्होंने बच्चों की बीच बैठकर उनका गाना एवं कविताएं इत्यादि सुनी उनके पहुंचने से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान एवं उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही लोंगोंबारडो लूका व श्री मती बरनोको मड़डालेना ने सुभाष चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ बेसहारा घर से बिछड़े बच्चों के बीच चिल्ड्रन पार्टी कार्यक्रम का आयोजन कराया जिसमें होम में रहने वाले बच्चों के बीच तरह-तरह के स्वादिष्ट मिष्ठान चॉकलेट चिप्स बिस्किट समोसा एवं फलों में सेव अकेला इत्यादि की व्यवस्था की गई ।
 इसके साथ ही बच्चों के बीच कहानी कविताएं चुटकुले एवं नृत्य कर बच्चों एवं छात्र छात्राओं के साथ डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साथ ही उनके द्वारा सुभाष  चिल्ड्रन विशेष दत्तक ग्रहण इकाई व सुभाष चिल्ड्रन होम के सभी स्टाफ व बच्चो को स्वेटर शाल वितरित किये कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा श्री लोंगोबारडो लूका व श्री मती बरनोको मड्डालेना को समन्वयक प्रतीक धवन  द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मृति चिन्ह देकर दंपति को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से इटली के लोंगोबारडो लूका व उनकी पत्नी श्री मती बरनोको मड्डालेना सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी की समाज सेविका अनीता तिवारी प्रतीक धवन विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की अध्यक्षता आशा सचान दीक्षा तिवारी पियूष शुक्ला शिवानी सोनवानी सलिल पांडे शिव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।