बीजेपी की रैली का आमन्त्रण रथ विधायक के नेतृत्व में निकला



     
          नासिर आजाद, दैनिक विशाल प्रदेश
कानपुर  विजय नगर सब्जी मंडी तिराहा से प्रारंभ करके विजय नगर शास्त्री नगर गडरियन पुरवा फजलगंज मरियमपुर लाजपत नगर जेके टेंपल डबल पुलिया रामलला रोड मस्वानपुर पनकी पनकी मंदिर पनकी स्टेशन होते हुए गुजैनी दबौली रतनलाल नगर बर्रा साकेत नगर उस्मानपुर होते हुए कमर्शियल ग्राउंड,रैली स्थल साकेत नगर में,इस वाहन जुलूस का समापन हुआ। इस रथ के माध्यम से आम लोगों को आमंत्रण पत्र बांट कर के और सीएए के बारे में जागरूक करते हुए गोविंद नगर के समस्त मतदाता-जनता के साथ, पूरे कानपुर की जनता को, गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी की तरफ से आमंत्रित किया गया। लोगों से सीए को समर्थन देने एवं सीए के लिए मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए इस रैली में शामिल होकर के अपना समर्थन दें, ऐसी अपील की गई। आम जनता का भी काफी रुझान और रैली में पहुंचने कि स्वीकारता कहकर,एवं हाथ हिला हिला कर पुष्प आदि से स्वागत कर आमंत्रण स्वीकार किया गया एवं रैली में आने की स्वीकारोक्ति दी गई। व्यापारियों ने भी,रथ के माध्यम से,आमंत्रण स्वीकार किया।तथा रैली में पहुंचने का बड़ी संख्या में,आश्वासन भी दिया।रथ के साथ, चार पहिया वाहनों की कतार से, वाहन जुलूस के रूप में यह आमंत्रण रथ घुमा।
 जुलूस में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,साथ में चारों मंडल अध्यक्ष- अरविंद सिंह सुमित सरोज चंद्रमणि चौबे नीरज गुप्ता,तथा प्रमुख  जनों में राजा पंडित विपिन दुबे देवनाथ मिश्रा संतोष सिंह ललित उपाध्याय अजीत श्रीवास्तव बउवा ठाकुर, महिपाल पार्षद गण- विधि राजपाल अनिल वर्मा देवेंद्र त्रिवेदी घनश्याम गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे ।